पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक से 2.92 करोड़ की धोखाधड़ी की कोशिश

बैंक से 2.92 करोड़ की धोखाधड़ी की कोशिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी चेक लगाकर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश करने में सिटी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैंक ऑफ इंडिया की नवांशहर ब्रांच के मैनेजर पंकजप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होशियारपुर के एकता नगर के रहने वाले संदीप कुंद्रा और आईटीआई होशियारपुर जालंधर रोड निवासी अमनदीप महिमी ने उनके बैंक में गोवाहटी स्थित त्रिपुरा ग्रामीण बैंक की शाखा का 2 करोड़ 92 लाख रुपए का चेक लगाया।

मैनेजर पंकजप्रीत सिंह ने बताया कि चेक की अमाउंट ज्यादा होने के चलते उन्होंने उस बैंक से संपर्क किया, जहां से यह चेक जारी हुआ था। इस पर उन्हें कुछ शक हुआ और चेक फर्जी पाया गया। पुलिस ने संदीप कुंद्रा और अमनदीप महिमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120बी, 511 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी रोपड़ के 2 लोगों पर मामला दर्ज

नवांशहर |
काठगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में रोपड़ निवासी दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। बलाचौर के वार्ड नंबर 4 में रहते अमरीक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने किसी के 2 लाख रुपए देने थे और 1 लाख रुपए वापस कर दिए। एक लाख रुपए बाद में देने की बात कही। इसके एवज में उन्होंने कुछ अष्टाम पेपर आरोपियों को दे दिए। कुछ समय बाद उन्होंने बाकी के पैसे वापस करने के बाद अपने अष्टाम मांगे तो उक्त लोगों ने देने से मना कर दिया। उन्होंने अष्टाम का गलत इस्तेमाल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में रोपड़ के गांव रोढा भाईवाल निवासी ज्ञान सिंह और रोपड़ के आहुजा कालोनी निवासी आरसी आहुजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...