- Hindi News
- National
- औड़ और बलाचौर सिटी होंगे नए थाने रिस्ट्रक्चरिंग में 60 गांवों के थाने बदले
औड़ और बलाचौर सिटी होंगे नए थाने रिस्ट्रक्चरिंग में 60 गांवों के थाने बदले
अमित शर्मा/प्रवीर अब्बी | नवांशहर/बंगा सिटी
पंजाब सरकार ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए राज्य में थानों की रिस्ट्रक्चरिंग की है। इसके तहत जिला नवांशहर के कुल 60 गांवों को न सिर्फ इधर से उधर किया है बल्कि साथ ही बलाचौर सिटी व औड़ में नए थाने बनाने को भी मंजूरी दे दी है। जिला पुलिस ने इस बारे में सरकार को छह महीने पहले प्रस्ताव भेजा था और अब नोटिफिकेशन की कापी विभाग के पास आते ही इस पर अमल भी शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि जिला नवांशहर में अब तक एनआरआई थाने को मिलाकर थानों की संख्या दस थी। एनआरआई थाने की ज्यूरिडिक्शन नवांशहर व रोपड़ जिले तक है जबकि बाकी दस थानों के तहत जिले के करीब 500 गांवों आते हैं। नई रिस्ट्रक्चरिंग में औड़ को नया थाना बनाया गया है, पहले औड़ चौकी थी जो मुकंदपुर थाने के अंतर्गत थी। औड़ थाने में कुल 33 गांवों को जोड़ा गया है, जिनमें से 12 गांव मुकंदपुर थाने से और 12 गांव राहों थाने से लिए गए हैं। इसके अलावा पांच गांव सदर बंगा और चार गांव थाना सदर नवांशहर के जोड़े गए हैं। इसी तरह बलाचौर सिटी में बनाए जाने वाले नए थाने में बलाचौर सदर के सात गांवों के साथ-साथ बलाचौर शहर का इलाका जोड़ा गया है। एसएसपी सतिंदर पाल सिंह कहते हैं कि इस संबंधी प्रपोजल कुछ महीने पहले भेजी गई थी और इस बारे में जैसे ही आॅफिशियल जानकारी आएगी नए थाने काम करने शुरू कर देंगे।
अकालियों ने बना दिए थे विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार थाने
अकाली सरकार ने थानों को इस तरह से बना दिया था, जिससे एक विधानसभा हलके के सभी गांव एक ही सबडिवीजन यानि एक ही डीएसपी के अधीन आ जाए। विधायकों की मांग पर तब ऐसा किया गया था ताकि विधायक अपने-अपने हलकों में डीएसपी के जरिए थानों में अपने काम करवा सकें। लेकिन इस वजह से कई जगहों पर गांवों की ज्योग्राफिकल पोजिशन को भी नहीं देखा गया और कई बार लोगों को पास के ही गांवों में थाना होने की बजाए कई किलोमीटर दूर जाकर रिपोर्ट लिखवानी पड़ती थी। इसलिए लोग लंबे समय से थानों की रिस्ट्रक्चरिंग की मांग कर रहे थे।
एसएसपी ऑफिस की ओर से औड़ और बलाचौर सिटी को नए थाने बनाने की प्रपोजल कुछ महीने पहले भेजी गई थी।
सदर के 14 गांव कम होंगे, मुबारकपुर अब थाना सिटी में शामिल
थाना सदर बलाचौर के के कुल 14 गांव कम होंगे, जिनमें से गांव मुबारकपुर थाना सिटी में शामिल होगा, जबकि चार गांव उड़ापड़, चकदाना, नंगल जट्टां व शिव दियालपुर औड़ थाने में तथा नौ गांव (काहमा, मंगूवाल, रसूलपुर, भौरा, सुज्जों, सूरापुर, नौरा, पल्ली झिक्की, कोट पत्ती) बंगा सदर में जाएंगे। नया बना थाने औड़ में 33 गांव होंगे, जिनमें से 12 गांव औड़ चौकी वाले ही, जबकि 12 राहों थाने से जाएंगे। राहों से औड़ में जाने वाले गांवों में खुर्दां, बुर्ज टहिलदास, पंद्रहवाड़, बेगोवाल, फांबड़ा, गढ़पदाना, बहादरपुर, गरचा, सैदपुर तेह, खड़कूवालंगे। जबकि इसके अलावा पांच गांव (लोधीपुर, साहलों, स्कोहपुर, सोढियां, घटारों) सदर बंगा व चार गांव (उड़ापड़, चक्कदाना, नंगल जट्टां, शिव दियालपुर) सदर नवांशहर से औड़ में शामिल होंगे। मुकंदपुर थाने से 12 गांव औड़ में चले जाएंगे, जबकि इसमें दो गांव बंगा सदर (खानखाना व गुणाचौर) से तथा दो गांव (सरहाल काजियां व लद्दडक़लां) थाना बहराम से आएंगे। इसके अलावा बलाचौर सिटी में शहर सहित शामिल होने वाले सभी दस गांव बलाचौर सदर थाने से कम होंगे। इसके अलावा बलाचौर सदर से तीन गांव (ऐमां, आलोवाल व सहूंगड़ा) थाना पोजेवाल में भी शामिल किए जाएंगे।