पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ो पंजाब में सहयोग न करने वाले टीचरों पर होगी कार्रवाई

पढ़ो पंजाब में सहयोग न करने वाले टीचरों पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पढ़ो पंजाब मुहिम के तहत स्कूलों में जाकर पढ़ाने वाले अध्यापकों के साथ सहयोग न करने वाले अन्य अध्यापकों पर सरकारी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने सभी जिलों के डीईओज, प्रिंसिपलों और बीडीपीओज को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई के लिए कहा है।

विभाग के पत्र में बताया गया है कि पंजाब सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट चलाया है। इस प्रोजेक्ट के तहत बच्चों में बुनियादी शिक्षा जैसे कि सुनना, बोलना, पढ़ना, समझना, अंकों की पहचान, जोड़-घटाव आदि में निपुणता पैदा करना है। पढ़ो पंजाब प्रोजेक्ट के तहत इन स्कूलों में जाकर पढ़ाई करवाने वाले अध्यापकों के साथ कुछ जगहों पर सहयोग नहीं किया जा रहा और इन अध्यापकों को कई स्कूलों के अध्यापक विजिटर बुक देने में मनाही करते हैं। इसलिए सरकार ने हिदायत की है कि अगर किसी स्कूल प्रमुख या अध्यापक ने इस प्रोजेक्ट के तहत सीएमटी/बीएमटी को बच्चों संबंधी रिकार्ड या विजिटर बुक देने में सहयोग न किया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। डीईओ विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें विभाग का जारी पत्र मिला है और इस संबंधी सभी को आगाह कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...