पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इमारत बनने तक गुरुद्वारे में कक्षाएं चलाने की संभावना

इमारत बनने तक गुरुद्वारे में कक्षाएं चलाने की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा जाडला में सरकारी कालेज में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने को लेकर संभावित जगहों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को हायर एजुकेशन विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी एमपी अरोड़ा और डीपीआई (कालेज) के डा. गुरदर्शन बराड़ ने जाडला में दौरा किया। उन्होंने एसडीएम आदित्य उप्पल और नेशनल शुगरफैड के पूर्व मेंबर राणा कुलदीप से कालेज की संभावनाओं पर बात की। कालेज की इमारत बनने तक इस सत्र के लिए गांव बीरोवाल के गुरुद्वारे में पहले चलते रहे एक स्कूल की इमारत में भी कक्षाएं चलाने पर विचार हुआ।

बता दें कि सरकार द्वारा पंजाब में पांच नए सरकारी कालेज मलोट, कलानौर, लुधियाना, खंडूर साहिब व जाडला में खोले जा रहे हैं। जाडला में खोले जा रहे कालेज के लिए गांव की पंचायत की ओर से पांच एकड़ जमीन दी गई है तथा पंचायत की ओर से डाले गए इस प्रस्ताव की ताजा स्थिति के बारे में भी एमपी अरोड़ा ने जाडला दौरे के दौरान एसडीएम आदित्य उप्पल से जानकारी ली। इस दौरान कालेज की इमारत बनने तक इसके पहले सत्र को गांव या आसपास किसी अन्य इमारत में भी चलाने पर विचार किया गया। राणा कुलदीप ने बताया इलाके के बच्चों की बेहतरी के लिए कालेज में इसी साल से कक्षाएं शुरू करवाने के लिए बीरोवाल के गुरुद्वारे की प्रबंधक कमेटी से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक अंगद सिंह के प्रयास से गुरुद्वारा कमेटी व पंचायत तैयार हो जाएगी। इस मौके पर सरकारी कालेज पोजेवाल के प्रिंसिपल डा. परमजीत, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान परगन सिंह, कश्मीरा सिंह, कुलदीप सिंह, रछपाल सिंह, सरपंच मंजीत कौर, सुरेश कुमार, रजिंदर सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी शरणप्रीत आदि मौजूद थे।

सरकारी कालेज जाडला की इमारत पर विचार करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...