पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारटा कलां में लगे रक्तदान कैंप में 32 यूनिट रक्त एकत्र

भारटा कलां में लगे रक्तदान कैंप में 32 यूनिट रक्त एकत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों| नेहरू युवा केंद्र जिला शहीद भगत सिंह नगर, रैडक्रास सोसायटी तथा ब्लड डोनर कौंसिल नवांशहर की अगुवाई में गांव भारटा कलां में स्वर्गीय कमलजीत सिंह की स्मृति में पहला रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम में नवांशहर के विधायक अंगद सिंह व पूर्व विधायिका गुरइकबाल कौर बबली विशेषतौर पर पहुंचे। विधायक अंगद सिंह तथा गुरइकबाल कौर ने प्रबंधकों द्वारा इस आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां भाईचारक सांझ बढ़ती है वहीं जरूरतमंदों की जान भी बचाई जा सकती है। कैंप में 32 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। प्रबंधकों की ओर से रक्तदानियों को बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर डा. अजय, ओम प्रकाश, राजीव भारद्वाज, नवीन, गुरजीत, रवि, मलकीत, पवन दास, बंता राम, मलकीत सिंह, राकेश कुमार, जसविंदर, कुलदीप, कमलप्रीत, रमन भौरिया, गगनदीप आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...