कैंब्रिज स्कूल में मनाया बैसाखी पर्व
स्थानीय कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बैसाखी का पर्व मनाया गया, जिसमें सीडार सदन की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सोनिया वालिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आठवीं कक्षा के तरनप्रीत सिंह व कनिष्क वर्मा ने सभी को बैसाखी पर्व की महत्ता बताई। आठवीं कक्षा की भाग्य सहजपाल ने कविता पेश की, जबकि छठी कक्षा की छात्रा प्रीति ने गीत पेश करके माहौल को और भी सुंदर बना दिया। इसके बाद 11वीं कक्षा के छात्र हरप्रीत ने पंजाबी गीत गाया, जबकि किंडरगार्टन के बच्चों ने बैसाखी से संबंधित पेटिंग बनाई। पहली कक्षा के बच्चों ने कार्यक्रम पेश करके रंग बांध दिया। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने सभी बच्चों को बैसाखी पर्व की महत्ता बताई और खालसा पंथ की साजना के बारे में बताया। उन्होेने कहा कि िसखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने बैसाखी के शुभ अवसर पर खालसा पंथ की साजना की थी। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।