पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केसी कालेज में बैसाखी मेला 2018 शुरू

केसी कालेज में बैसाखी मेला 2018 शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन नवांशहर में शुक्रवार को बैसाखी मेला 2018 शुरु हुआ। मेले की शुरुआत केसी ग्रुप के शिक्षा विभाग के सीईओ मेजर जनरल जीके चोपड़ा (वीएसएम) ने की, जबकि उनके साथ प्रिं. डा. शैली रेखी शर्मा, प्रिं. बलजीत कौर आदि मौजूद रहे। मेले में केसी ग्रुप के कालेज, स्कूल्स के स्टाफ व बाहर से आए दुकानदारों द्वारा चाय, काफी, जलेबी, छोले कुलचे, पिक पीजा, बर्फ का गोला- लच्छे, आलू, टिक्की, गोल गप्पे, जूस, कुल्फी, रस, चाट वालों आदि के साथ ही विभिन्न प्रकार की गेम्ज एवं प्रदर्शनियां लगाई गई थीं। गेम्ज वॉल इन द टेबल, गुब्बारे पर निशाना लगाना, बास्केटबाल, गुब्बारों में हवा भरना, मोमबत्ती बुझाना, सिक्के को पानी की भरी बाल्टी में कप में डालना, केसी ग्लोबल स्कूल के बच्चों की बनाई प्रदर्शनी आदि के साथ लगाए झूलों का सभी नेे आनंद लिया। मंच पर डीजे ऑन डिमांड पर दर्शकों ने डांस किया तथा गीत भी सुनाए। वहीं योद्घा गिटार अकादमी वादन ने भी खूब रंग बांधा। मेले में लक्की ड्रा के लिए हर तीस मिनट व एक घंटे के बाद इनाम निकलता रहा। केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गांधी ने बताया कि ऐसे मेले एक दूसरे प्रति सद्भावना व एकता पैदा करते हैं, वहीं पढ़ाई के साथ ही शिक्षा के साथ संबंधित गेम्ज भी हर मनुष्य को खेलनी चाहिए। मौके पर केसी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, वाइस चेयरपर्सन श्वेता गांधी, प्रिं. राजिंदर मूम, प्रिं. डा. मधु चोपड़ा, कार्यकारी प्रिंसीपल कुलजिंदर कौर, प्रिं. डा. विजय कुमार जोशी, प्रिं. प्रो. डा. राकेश गुप्ता, एचआर हरबंस सिंह, देवइंद्र शर्मा, नवजोत सिंह, एओ कुलविंदर सिंह आदि हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...