पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौकीदार का मोबाइल छीनकर भागे युवक नाके पर पकड़े गए

चौकीदार का मोबाइल छीनकर भागे युवक नाके पर पकड़े गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरफ्तार किए झपटमारों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

भास्कर संवाददाता | नवांशहर

रविवार की देर रात चौकीदार का मोबाइल छीनकर भागे दो झपटमारों को पुलिस ने बंगा फाटक पर नाके पर पकड़ लिया। थाना सिटी पुलिस ने बंगा रोड पर पेट्रोल पंप की बैकसाइड पर रहने वाले चौकीदार पप्पू कुमार पुत्र सिकंदर यादव के बयान पर धारा 379-बी, 34 आईपीसी के तहत झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना सिटी के इंस्पेक्टर शहबाज सिंह ने बताया कि देर रात ग्यारह बजे चौकीदार पप्पू कुमार बंगा रोड के पास पेट्रोल पंप पर ड्यूटी दे रहा था। मोटरसाइकिल सवार दो झपटमारों ने उससे फोन करने के लिए मांगा और चौकीदार ने दे दिया। उसमें एक फोन करने लगा तो दूसरे ने मोटरसाइकिल भगा लिया। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों झपटमारों को बंगा रेलवे फाटक पर नाके पर गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए झपटमारों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ दीपा, पोबिंदर सिंह उर्फ पिंदा दोनों निवासी गांव खटकड़कलां स्थित बाजीगर बस्ती के रूप में हुई है। चौकीदार पप्पू के बयान पर झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...