पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंकज मेडिकोज से मिलीं नशीली दवाएं

पंकज मेडिकोज से मिलीं नशीली दवाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानी दाना मंडी मंदिर के पास पंकज मेडिकोज पर हेल्थ विभाग ने चेकिंग की। ड्रग्स टीम के ड्रग इंस्पेक्टर तजिंदर सिंह और चीफ फार्मासिस्ट परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इस मेडिकल स्टोर पर कुछ दवाएं ऐसी हैं, जिनका नशे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है और बिना रिकार्ड के है। टीम ने दो घंटे दुकान का पूरे साल का रिकार्ड खंगाला। टीम को दुकानदार के रिकार्ड में तीन ऐसी दवाइयां मिलीं, जिसे दुकान मालिक पंकज ने खरीदा तो था लेकिन उसकी एंट्री सेल रजिस्टर में नहीं थी। इन दवाओं का स्टाक भी नहीं मिला। टीम ने उससे इन एंट्रियों की जानकारी मांगी तो दुकानदार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद टीम ने दुकान का रिकार्ड रजिस्टर कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

बता दें कि मेडिकोज शॉप के मालिक पंकज के मुलाजिमों को पिछले साल ड्रग विभाग ने नशीली दवाइयों के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उन मुलाजिमों ने दुकानदार का नाम भी ले लिया था, जिसके बाद विभाग ने पंकज को भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में शामिल किया था। उसके बाद फिर उक्त मेडिकोज के खिलाफ किसी ने शिकायत कर दी, जिसके बाद ड्रग टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान का रिकार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...