विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित करने के बाद कमेटी सदस्य स्कूल स्टाफ के साथ।
नवांशहर | धार्मिक उत्सव कमेटी ने वाल्मीकि मोहल्ला में स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को स्टेशनरी और स्कूल यूनिफार्म बांटी गई। कमेटी के प्रधान एडवोकेट जुगल किशोर दत्ता ने बताया कि धार्मिक उत्सव कमेटी द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद की जाती है। विद्यार्थियों को आर्थिक मदद करने के साथ ही उनको नैतिक मूल्यों की जानकारी दी जाती है। कमेटी के संरक्षक राम स्वरूप जोशी ने बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह गर्ल्स स्कूल में 19 बच्चों को यूनिफार्म, बूट, जुराबें, गाइडें, 50 कॉपियां वितरित की गईं। प्रिंसिपल और मैनेजमेंट ने कमेटी का आभार जताया। इस दौरान मोद प्रकाश पाठक, अजीत कुमार सरीन, अशोक वर्मा, प्रदीप जोशी, बहादुर चंद, अशोक शर्मा, तिलक राज शर्मा, हुस्न लाल, ललित शर्मा, सुपरिंटेंडेंट अशोक शर्मा, मुकंद हरि जुल्का, प्रदीप दींगड़ा, गोपाल गोगना, प्रदीप अरोड़ा, शम्मा मल्हन, बिन्नी, सोनिया, सुमन, सपना और बरखा मौजूद थीं।