नवांशहर |गांव कजला में स्थित निर्मल आश्रम कुटिया में जिला कानूनी सेवाएंं अथारिटी के सचिव कम सीजेएम परिंदर सिंह की ओर से पौधे बचाओ दिवस पर 100 के करीब पौधे लगाए गए।
उन्होंने उपस्थिति से कहा कि हमारे जीवन का काम पेड़-पौधों के बिना नहीं चल सकता। कदम-कदम पर हमें अपने रहने, खाने-पीने, पहनने, ओढ़ने के लिए पेड़ों की किसी न किसी रूप में जरूरत पड़ती है। पेड़ ही हवा और पानी का भी सही ढंग से संचालन करने वाले जीवित यंत्र है। इस दौरान अथारिटी ने जंगलात विभाग के सहयोग से पौधारोपण करके 100 के करीब छायादार, फूलदार और सजावटी पौधे लगाए गए। इस मौके पर एडवोकेट सुधीर जैन, पीएलवी जसविंदर कौर रानी, सरपंच अवतार चंद, हरजिंदर सिंह, तलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, अशोक कुमार, तारा चंद, मलकीयत सिंह आदि हाजिर रहे।
निर्मल आश्रम कुटिया में पौधा रोपण करते सीजेएम परिंदर सिंह व अन्य सदस्य।
सूफी दरगाह एक्शन कमेटी लगाएगी एक हजार पौधे
नवांशहर | सूफी दरगाह एक्शन कमेटी पंजाब के चेयरमैन बाबा बलदेव सैनी की देखरेख में गांव भीण के बाबा बालक नाथ व लक्ख दाता पीर दरबार में मीटिंग कर इस साल एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। मुहिम की शुरुआत शाहपुर पट्टी के 11वीं वाली सरकार पंज पीर से कमेटी के संरक्षक पदमश्री हंसराज हंस पौधारोपण करके कर चुके हैं। कमेटी के सीनियर वाइस प्रधान मदन शाह ने बताया कि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करे तथा जल संरक्षण भी जरूर करें। इस मौके कमेटी के राज्य सीनियर वाइस प्रधान मदन शाह, बाबा कुलवीर तालमेल सचिव पंजाब आदि भी हाजिर रहे।