विश्व हिंदू परिषद नवांशहर की साप्ताहिक बैठक शिव धाम मंदिर नेहरू गेट में जिला प्रधान बाल कृष्ण थापर की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन सीनियर जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार ने किया। बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करने के साथ ही प्रखंड विश्व हिंदू परिषद अधिकारियों की घोषणा की गई।
थापर ने बताया कि अलोक नाथ (अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ) 26 मई को सुबह 11 बजे गढ़शंकर पधार रहे हैं जिनका स्वागत उनकी संस्था की ओर से किया जाएगा। सदस्यों ने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू के आने पर नेहरू गेट उनकी याद में बनाया गया था पर आज नेहरू गेट का नाम तो है परंतु नेहरू गेट कहीं गायब है। उसे बनाने के लिए प्रशासन से मांग की जाएगी। इस दौरान विहिप के नगर के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें रमन मल्होत्रा को नगर प्रधान, सुरिंदर राणा को वाइस प्रधान, जसविंदर जस्सा को मंत्री तथा बजरंग दाल का अर्जुन को संयोजक बनाया गया। थापर ने बताया कि अध्यक्ष अनिल सहगल, एडवोकेट प्रवेश कपूर, एडवोकेट अरुण मुरगई और एडवोकेट पुरुषोत्तम तथा वासुदेव प्रदेसी को विहिप की विशेष समिति का सदस्य बनाया गया है। वहीं विहिप की औड़ समिति में हेमराज को प्रधान, उमेश कुमार, रमन कुमार को उपप्रधान, आकाश भट्ट को गौरक्षा सेवक, वकील चंद को सेवा प्रमुख, ओंकार को मंत्री, धर्मपाल सिंह, हरनेक सिंह आदित्य कुमार को सदस्य के तौर पर लिया गया है। मौके पर कपिल किरपाल, कुलभूषण, अर्जुन, सुरेश शर्मा, प्रदीप, योगेश मरवाहा, हितेश मदान, इंद्रपाल, अशोक कुमार, ओम प्रकाश आदि हाजिर रहे।
मीटिंग
शिव धाम मंदिर नेहरू गेट में विहिप की साप्ताहिक बैठक
नए सदस्यों के साथ विहिप की कार्यकारिणी सदस्य।