जगुआर-25 को लांच करते कनवरजीत सिंह राय व अन्य।
नवांशहर | बंगा रोड पर स्थित राय ऑटो ट्रैक्टर्स द्वारा पंजाब में पहली बार फसल काटने वाली फुली ऑटोमेटिक मशीन जगुआर - 25 को लॉन्च किया। मालिक कनवरजीत सिंह राय ने बताया कि मशीन एक दिन में 4 से 5 एकड़ की फसल काटने की कैपेसिटी रखती हैं। मशीन जर्मन मल्टीनेशनल क्लास द्वारा फरीदाबाद में असेंबल की जाती है। इसका पंजाब में मैनुफैक्चरिंग शोरूम मोरिंडा में स्थित है। मशीन से पैडी धान की कटिंग के साथ उसे एकत्र कर ड्रम में डालने की क्षमता है। इसकी कीमत 4 लाख 15 हजार रुपए है, आज तीन मशीनों को पहले ही दिन बेच दिया गया है। इस मौके पर रोहित मल्होत्रा, सुमित सचदेवा, अवतार सिंह, गुरविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, मोहनलाल, सतपाल आदि मौजूद रहे।
बिजनेस प्लस