पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फगवाड़ा में विवाद के दोषियों को सजा दी जाए : दलित संगठन

फगवाड़ा में विवाद के दोषियों को सजा दी जाए : दलित संगठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ा में चौक का नाम बदलने पर हुए विवाद को लेकर रविदास मोहल्ला में दलित संगठनों के लोगों ने एसडीएम आदित्य उप्पल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को फगवाड़ा में शिवसेना के कुछ वर्करों ने चौक में दलितों पर गोलियां चलाई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए थे, जिनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने मांग की है कि फगवाड़ा में विवाद के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सजा दी जाए। इसके अलावा पिछले दिनों भारत बंद के दौरान दलित समाज के लोगों की हुई हत्या के मामले में उनके वारिसों को 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। दलित संगठनों के लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट से छेड़छाड़ की कोशिश किसी कीमत पर पूरी नहीं होने देंगे। इस दौरान पूर्व विधायक शिंगारा राम, पूर्व विधायक एडवोकेट हरगोपाल, पार्षद डा. कमलजीत लाल, निक्कू राम जनागल, रमनदीप, राम लुभाया, हरिपाल, सतीश कुमार, बलविंदर सहगल, सतपाल, शीतल, जोनी, मक्खन लाल चौहान, रमन कुमार, गुरलाल सैला आदि मौजूद रहे।

शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात रही पुलिस : फगवाड़ा में हुए विवाद को लेकर शहर में पूरा दिन पुलिस फोर्स तैनात रही। हर चौक चौराहे के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बंगा रोड, राहों रोड पर पूरी तरह से पुलिस तैनात रही। पूरा दिन पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर सतर्क रहे।

प्रधानमंत्री व सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

एसडीएम आदित्य उप्पल को ज्ञापन सौंपते दलित संगठनों के लोग।

खबरें और भी हैं...