पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेताओं पर दर्ज मामले रद्द करवाने को सौंपा ज्ञापन

नेताओं पर दर्ज मामले रद्द करवाने को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीसी रणजीत कौर को मांगपत्र सौंपते पेंडू मजदूर यूनियन सदस्य।

भास्कर संवाददाता . नवांशहर

पेंडू मजदूर यूनियन पंजाब के सदस्यों ने डीसी दफ्तर के माध्यम से राष्ट्रपति, भारत सरकार, मुख्यमंत्री और गर्वनर को मांगपत्र भेजे गए।

एडीसी रणजीत कौर को मांगपत्र सौंपने के बाद पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्य कमलजीत सनावा ने बताया कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान संघर्षशील संगठनों के नेताओं पर पुलिस की ओर से दर्ज किए गए केस रद्द करने की मांग की गई है। इससे पहले दशहरा मैदान में यूनियन के सदस्य इकट्ठा हुआ। कमलजीत सनावा और प्रेम सिंह सहाबपुर ने कहा कि पहले से ही सरकारें दलितों व आदिवासियों के साथ अन्याय करती आ रही हैं। अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वालों पर ही पुलिस केस दर्ज कर रही है। संघर्ष करने वालों की जुबान बंद करने के लिए उन पर जुल्म किया जाता है।

उन्होंने कहा कि फगवाड़ा में दलितों व स्वर्णों के बीच हुए विवाद में पुलिस प्रशासन उचित कार्रवाई करने की बजाए दलितों को ही तंग परेशान कर रही है।

खबरें और भी हैं...