पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर पंचायत समिति के कर्मियों का धरना जारी

मांगों को लेकर पंचायत समिति के कर्मियों का धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पंचायत समिति व जिला परिषद के कर्मचारी।

भास्कर संवाददाता | नवांशहर

पंचायत समिति व जिला परिषद कर्मचारी एसोसिएशन का धरना बुधवार को 22वें दिन भी जारी रहा। कमेटी के सदस्य राज कुमार ने बताया कि जिला परिषद के कर्मचारियों को 8 महीने और पंचायत समिति के कर्मचारियों को करीब 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पंचायत समिति व जिला परिषद के कर्मचारियों का वेतन खजाना दफ्तर के जरिए दिया जाए और हर महीने की 1 तारीख को जारी कर दिया जाना चाहिए।

कर्मचारियों की मांग है कि वेतन व सीपीएफ के पैसे के दुरुपयोग की मजिस्ट्रेट/विभागीय जांच करवाई जाए। कर्मचारियों की पांच साल की आमदन व खर्च संबंधी भेजे परफार्मे बीडीपीओ से मुकम्मल करवा कर मुख्य दफ्तर में भेजे जाए। कर्मचारियों का बकाया सीपीएफ तुरंत जारी किया जाए। जिन कर्मचारियों पर कोई भी पेंशन स्कीम लागू नहीं है, उन्हें वित्त विभाग की हिदायत अनुसार पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। राज कुमार ने इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी पूरा करने की मांग की। धरने में जीवन कुमार, सुखविंदर कुमार, बिशंभर लाल, सुखविंदर सिंह, संजीव कुमार, अमरजीत सिंह, सुखमिंदर सिंह, अशोक कुमार, सोनू गौतम, कुलदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, लखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...