हवन यज्ञ व लंगर लगा मनाई भगवान परशुराम जयंती
शिवाला बन्ना मल्ल में हवन यज्ञ करते ब्राह्मण समाज के सदस्य। (दायं) कमेटी रोड पर ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने खीर का लंगर भी लगाया।
भास्कर संवाददाता | नवांशहर
भगवान परशुराम जी का जन्म दिन शहर में ब्राह्मण सभा की ओर से धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह कमेटी घर के समीप स्थित शिवाला बन्ना मल्ल में पं. संदीप शास्त्री की ओर से हवन यज्ञ करवाया गया, जिसमें मुख्य यजमान मास्टर हुस्न लाल बाली व उनकी प|ी रक्षा रानी रहे, जबकि उनके साथ रमन बाली, अनिल बाली, रवि गौतम, एडवोकेट जेके दत्ता, परेश चंद्र नारद, राम स्वरुप जोशी, पार्षद चंद्र मोहन पिंकी, अशोक कुमार, प्रदीप जोशी, अक्षय कुमार इत्यादि ने भी आहुतियां डालीं। मा. हुस्न लाल बाली ने उपस्थिति को बताया कि भगवान परशुराम युद्घ कला में निपुण थे, हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले ज्ञानी, पंडित कहते हैं कि धरती पर रहने वालों में परशुराम और रावण के पुत्र इंद्रजीत को ही सबसे खतरनाक, अद्वितीय और शक्तिशाली प्राप्त थे। परशुराम शिव जी के उपासक थे। दोपहर बाद कमेटी घर के समीप खीर का लंगर लगाया गया, जिसको राहगीरों में वितरित किया गया। मौके पर रमन बाली, रवि गौतम, अशोक शर्मा, मा. हुस्न लाल, पार्षद चंद्र मोहन पिंकी, बिट्टू, शेखर भंडारी, कमल भंडारी आदि हाजिर रहे।