एनआरआई ने गोकुलधाम को दान की गाय
नवांशहर |एनआरआई पंकज सरीन व बबिता सरीन ने मंगलवार को पंडोरा मोहल्ला स्थित गोकुलधाम का दौरा किया। प्रबंधक विवेक मारकंडा ने बताया कि पंकज सरीन व बबिता सरीन पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौशाला को थारपारकर (करीब पचास हजार) गाय को दान किया। सबसे पहले पं. संजय शर्मा ने उनसे विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मौके पर वरिन्द्र उम्मट, नमिता उम्मट, पारस उम्मट, अंजली, रजनी, शमां, विजय ढिल्लों आदि मौजूद रहे। उन्होेंने कहा कि गोमाता की पूजा करने और इसकी संभाल करने से बहुत पुण्य हासिल होता है और भगवान का आशीर्वाद और सुख भरा जीवन मिलता है।