गांव शेखुपुर में बाबा साहिब का जन्म दिवस मनाया
नवांशहर | नजदीकी गांव शेखूपुर (बखलौर) में भारत र| डाॅ. भीम राव अंबेडकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। प्रोग्राम से पहले गांव स्तर पर बाबा साहेब की विचारधारा को समर्पित एक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व सोहन लाल ढंडा (मैंबर शिरोमणि अकाली दल पंजाब) ने किया। मौके पर डा. अशोक गुरू, मोहन लाल गुरु, सोहन लाल ढंडा, चंद्र शेखर गुरु, जीवन कुमार गुरू ने गांववासियों को बताया कि बाबा साहिब दलित समाज के मसीहा थे। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए भरसक प्रयास किए। इनके लिखे संविधान से ही दलित समाज को आज उच्च पदों पर बैठने का मौका मिला है।