कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के किंडर गार्टन में बच्चों ने मनाया येलो डे
कैंब्रिज स्कूल में पीली ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे।
भास्कर संवाददाता| नवांशहर
स्थानीय कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को किंडर गार्टन में यैलो डे का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी, केजी-1, केजी-2 के विद्यार्थी पीली ड्रेस पहनकर शामिल हुए। जानकारी देते हुए प्रिंसिपल सोनिया वालिया ने बताया कि श्री कृष्ण जी को पीताम्बरधारी भी कहते हैं, क्योंकि वे पीले रंग के वस्त्रों से सुशोभित रहते हैं। दरअसल, पीला रंग शुद्ध व सात्विक प्रवृत्ति का परिचायक है। यह सादगी और निर्मलता का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि पीला रंग धारण करने से हमारी सोच सकारात्मक होती है और यह हमें परोपकार करने की प्रेरणा देता है। जब किसान अपनी पीली लहलहाती फसलों को देखता है तो वह खुशी से झूम उठता है। कार्यक्रम में बच्चों ने पीले रंग की एक्टिविटी में भाग लेते हुए पीले रंग के फलों आम, केला व पपीता, पीले रंग की सब्जियों, नींबू, कद्दू आदि की पहचान करवाई। प्रिंसिपल वालिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को रंगों व वस्तुओं के बारे में ज्ञान बढ़ता है और उनका मानसिक स्तर बढ़ता है।