- Hindi News
- National
- सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए गर्भवतियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी : अमृता
सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए गर्भवतियों का रजिस्ट्रेशन जरूरी : अमृता
स्थानीय दशमेश नगर, गुरू तेग बहादर नगर व गुज्जरपुर कालोनी के सेंटरों में डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, स्त्री बाल विकास विभाग पंजाब चंडीगढ़ के आदेशों पर पोषण अभियान के तहत पोषण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली महिलाओं, 0-5 साल के बच्चों व 11 से 18 साल की किशोर व उनकी माताओं को आमंत्रित किया गया। उन्हें जानकारी देने का मुख्य महत्व मां व बच्चों को स्वस्थ रखा जा सके। इस दौरान सीडीपीओ अमृता सिंह, पार्षद महिंदर सिंह, अमिता गुलेरिया व बलविंदर कौर का स्वागत किया गया। उसके उपरांत किशोर बच्चियों से रिबन कटाई की रस्म अदा करवाई। वर्कर कविता शर्मा, सीता, कृष्णा रानी व अन्य हेल्पर भी मौजूद रहे। इस दौरान आशा वर्कर शीला ने सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन करवानी जरूरी है तथा समय-समय पर चैकअप करवाना जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे सीडीपीओ व पार्षदों की ओर से गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस दौरान 0 से 5 साल के बच्चों का भार तोला गया। जिसमें उन्हें सही भार व ग्रोथ चार्ट की जानकारी दी। अंत में सोहन सिंह सलेमपुरी ने सभी का धन्यवाद किया।
पोषण दिवस के उपलक्ष्य में करवाए कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर व महिलाएंं।