पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अटल टिंकरिंग लैब से छात्रों में बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच

अटल टिंकरिंग लैब से छात्रों में बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन विधायक अंगद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि टिंकरिंग लैब बनने से इलाके के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी क्योंकि इस लैब का लाभ सरकारी स्कूल नवांशहर के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के विद्यार्थी भी ले पाएंगे। नवांशहर को शिक्षा केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए अति आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की विज्ञान विषय में रुचि में विस्तार करके उनकी भीतरी वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

विधायक अंगद सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाना, उनकी विशेष प्राथमिकता है और वह विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा को विकसित करने के लिए लगातार प्रय|शील हैं। इस लैब के लिए नीति आयोग द्वारा फंड मुहैया करवाए गए हैं। यह लैब न सिर्फ नवांशहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्कि इलाके के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए भी लाभदायक साबित होगी। इस मौके पर अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज संजीव दुग्गल, जिला विज्ञान सुपरवाइजर सुरिंदरपाल अग्निहोत्री, प्रिंसिपल सर्बजीत सिंह, लै. गुरनीत कौर, राणा कुलदीप सिंह जाडला, नगर कौंसिल के प्रधान ललित मोहन पाठक, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन चमन सिंह भानमजारा, भुवनदीप शारदा और सौरभ सरीन आदि मौजूद थे।

प्रेक्टिकल पर जोर

नवांशहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लैब का उद्घाटन

लैब के उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों के साथ विधायक अंगद सिंह।

लैब में आविष्कारों को कराया जाएगा रजिस्टर्ड : डीईओ

डीईओ विनोद कुमार ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब की सुविधा से विद्यार्थी न सिर्फ नई वैज्ञानिक खोज करने के लिए उत्साहित होंगे बल्कि वह स्वै-रोजगार के मौकों का फायदा लेने के योग्य भी बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट में नवांशहर का स्थान राज्य में दूसरे नंबर पर रहा है। लैब में होने वाले आविष्कारों को अलग से रजिस्टर्ड भी करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...