पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल अस्पताल में 18 लाख रुपए खर्च कर मरीजों को दी जाएंगी सुविधाएं : डीसी

सिविल अस्पताल में 18 लाख रुपए खर्च कर मरीजों को दी जाएंगी सुविधाएं : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोगी कल्याण समिति जिला अस्पताल की बुधवार को डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार की प्रधानगी में मीटिंग हुई। मीटिंग में सिविल अस्पताल नवांशहर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए 18.42 लाख रुपए के खर्च को मंजूरी दी गई जबकि कायाकल्प कार्यक्रम की पहली किश्त के 25 लाख में से करीब 6 लाख 25 हजार रुपए कर्मचारियों को इन्सेंटिव के रूप दे दिए गए हैं। डीसी ने मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने की हिदायत की। उन्होंने बताया कि लेबर रूम के लिए डिजिटल फीटल डॉप्लर, मैन ओटी के लिए नर्व स्टीम्यूलेटर, नई आईं एंबुलेंसों के लिए और इनडोर विभाग के लिए 10 छोटे और 4 बड़े आक्सीजन सिलेंडरों के लिए, नीडल डिस्ट्रायरज के लिए, डाइलसिस यूनिट के लिए तीन किलोवाट के यूपीएस की खरीद के लिए, जिला अस्पताल के एमरजेंसी विंग के लिए डीफाइबलीलेटर और डिजिटल ईसीजी मशीन के लिए खर्च को मंजूरी दी गई है।

सिविल सर्जन डा. गुरिंदर कौर चावला ने अस्पताल की प्रगति रिपोर्ट के बारे में बताया कि पंजाब भर के अस्पतालों में से 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ कायाकल्प अवार्ड जीतने वाले जिला अस्पताल को 19 अप्रैल को दिल्ली में सम्मान मिलेगा। उन्होंने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके जिला अस्पताल को 20 और 21 अप्रैल को एनक्यूएम की कन्वेंशन में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित मिला है। इस कन्वेंशन की अध्यक्षता केंद्रीय सेहत मंत्री करेंगे।

खबरें और भी हैं...