नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला युवक नामजद
नवांशहर | सदर पुलिस ने नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाले युवक पर केस दर्ज किया है। लंगड़ोआ कालोनी के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही रहने वाला सुखप्रीत उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने सुखप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।