कई इलाकों में आज बिजली सप्लाई बंद रहेगी
नवांशहर | 11 केवी रेलवे रोड फीडर व शहरी फीडर नंबर-1 की जरूरी लाइनों की मरम्मत के कारण 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस कारण बंगा रोड, आर्य समाज रोड, काइयां मोहल्ला, विकास नगर, राहों रोड, पुरानी कचहरी रोड, सलोह रोड, फ्रैंड्स कालोनी, रेलवे रोड, कमेटी घर आदि के साथ लगते इलाकों की बिजली बंद रहेगी।