संपर्क मुहिम चला 23 मई को सीपीआई (एम) नवांशहर में करेगी रैली : सेखों
स्थानीय छोकरां मोहल्ला स्थित सीपीआई (एस) के दफ्तर में सीपीआई (एस) के सदस्यों ने मीटिंग की। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश कमेटी के सेक्रेटरी सुखविंदर सिंह सेखों ने कहा कि मोदी सरकार लोगों के साथ किए वादों को पूरा करने की बजाए दंगा-फसाद करके सिर्फ नफरत फैला रही है। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 16 से 22 मई तक गांवों में जन संपर्क मुहिम चलाई जाए और 23 मई को जिला हेड क्वार्टर पर पोल-खोल रैली की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हर तहसील के 20-20 गांवों में संपर्क मुहिम चलाई जाए तथा 23 मई को नवांशहर में विशाल रैली की जाएगी। अंत में कुलदीप सिंह ने सभी साथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला सेक्रेटरी बलवीर सिंह जाडला, राम सिंह नूरपुर, महा सिंह रौड़ी, करन सिंह राणा, निर्मल सिंह, सराधू राम, सुनीता देवी, रणजीत मौजूद रहे।
सीपीआई (एस) के दफ्तर में उपस्थित सदस्य। -भास्कर
संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकार।