पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 लाख रुपए की लागत से बनेगी वार्ड नंबर 9 की सड़क : विधायक

10 लाख रुपए की लागत से बनेगी वार्ड नंबर-9 की सड़क : विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक अंगद सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर के हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के भरपूर विकास किया जाएगा। यह विचार उन्होंने स्थानीय वार्ड नंबर-9 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र को विकास के तौर पर पंजाब का नंबर वन हलका बनाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। विधायक ने बताया कि रेलवे रोड पर वार्ड नंबर 9 में 10 लाख रुपए की लागत से नई सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों के विकास पर ही इस साल के अंत तक 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मौके पर नगर कौंसिल के प्रधान ललित मोहन पाठक, पार्षद नीरू खोसला, रोमी खोसला, पार्षद महिंदर सिंह, पार्षद विनोद पिंका, ललित शर्मा, मोहित चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

वार्ड नंबर-9 में सड़क निर्माणकार्य की शुभारंभ करते विधायक अंगद सिंह।

िवधायक ने कहा-नवांशहर के विकास के पर्याप्त ग्रांट

उन्होंने बताया कि नवांशहर के शहरी इलाकों के विकास के लिए सबसे ज़्यादा जरूरत बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने की है, जिसके लिए ग्रांट का प्रबंध किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्रांट मिलने के अलावा सरकार द्वारा शहर के रहते इलाकों में सीवरेज बिछाने, पीने वाले पानी की सुविधा देने के लिए पाइपें डालने और ट्यूबवैल लगाने के अलावा नई कॉलोनियों में सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए खुली ग्रांट दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...