पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशा करने वाले हो जाते हैं मानसिक रोगी : चमन सिंह

नशा करने वाले हो जाते हैं मानसिक रोगी : चमन सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेडक्रास नशा मुक्ति केंद्र नवांशहर द्वारा गांव जंडियाला में नशा विरोधी जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसकी प्रधानगी गांव के पंच ज्ञान चंद ने की।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह ने कहा कि नशा इंसान का जीवन समाप्त कर देता है। हमें इससे बचाव के लिए प्रयास करने चाहिए। नशे से इंसान को कई तरह की भयानक बीमारियां हो सकती हैं, वहीं दूसरी ओर से नशे के प्रयोग से व्यक्ति को आर्थिक मंदहाली, सामाजिक नफरत का शिकार होना पड़ता है। डॉ. चमन लाल ने बताया शराबी व्यक्ति भी मानसिक रोगी बन सकता है, जिसके साथ ही उसके परिवार को भी मानसिक तनाव का शिकार होना पड़ता है। शराबी व्यक्ति नशे की प्राप्ति के लिए लूट-पाट जैसी वारदातों को भी अंजाम दे देता है। उन्होंने छोटे बच्चों की भी अबसे निगरानी रखने की अपील की है और नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान करने के लिए कई टिप्स सांझे किए और केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। नशा मुक्ति केंद्र में नशे के मरीजों का इलाज मुफ्त किया जाता है। मौके पर सोम नाथ, मनजीत सिंह, नवीन, नसीब चंद, जोगिन्दर नाथ, सेमी राम, जगतार प्रेमी, सोढी व गांव वासी हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...