हकों से वंचित वर्ग के लोगों के लिए पीएलवी आस: सीजेएम
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सचिव कम सीजेएम परिंदर सिंह ने गांव रत्तेवाल में सेवा केंद्र के निकट लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की। सीजेएम परिंदर परिंदर सिंह ने बताया कि लीगल एड क्लीनिक से गरीबों को मदद मिलेगी। हर बुधवार व शनिवार को एलएसी में पैरा लीगल वालंटियर तैनात रहेगा। पीएलवी समाज के वंचित एवं शोषित वर्ग के लिए प्रकाश की किरण की तरह है। गांवों में लीगल एड क्लीनिक खोलने का मुख्य उद्देश्य गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह ओर न्याय दिलाना है। उन्होंने बताया कि गरीब कभी कभार पैसों और संसाधन के अभाव में न्याय से वंचित व सलाह न मिल पाने की वजह से भटकते हैं। अब कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए यहां पर संपर्क किया जा सकता है। इस क्लीनिक में एडवोकेट अमरदीप कौशल व पीएलवी परमजीत कौर को नियुक्त किया गया है। मौके पर पम्मी खटाना, देवराज, गुरनाम चंद, दविंदर सरपंच, सुभाष सरपंच, पीएलवी वासुदेव परदेसी, कमलजीत, बलदेव सरपंच, डा. प्रेम, शंकर दास सरपंच, दर्शन लाल, राम शाह पंच, प्रेम चंद, नंद लाल आदि हाजिर रहे।