जिले में डेपो वालंटियरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
नवांशहर| डीसी अमित कुमार ने प्रैस ब्यान में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में 23 मार्च को खटकड़कलां में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में नशा रोकू मुहिम (डेपो) की शुरुआत की गई थी, जिसके लिए जिले में ग्राउंड स्तर पर ट्रेनरों द्वारा नशा निगरान कमेटियों और डेपो वालंटियरों को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है।
एसडीएम नवांशहर और बलाचौर आदित्य उप्पल ने बताया कि नवांशहर सब-डिवीजन में 12 टीमें डेपो वालंटियरों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया 16 मई तक मुकम्मल कर लेगी जबकि बलाचौर में 13 टीमें कार्यशील हैं जोकि रोजाना विभिन्न गांवों पर आधारित कलस्टरों में नशा निगरान कमेटियों और डेपो वालंटियरों को प्रशिक्षण दे रही हैं।