दूध की डेयरियों से भरे सैंपल आधे दुकानदार खौफ में भागे
हेल्थ विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में दूध की डेयरियों में खाद्य पदार्थों के 9 सैंपल भरे। कई दुकानदारों में टीम की छापेमारी से अफरातफरी मच गई और आधे से ज्यादा डायरियों वालों ने विभाग के खौफ से डेयरियां कुछ समय के लिए बंद कर दी। सेहत विभाग की टीम में फूड सहायक कमिश्नर मनोज खोसला और फूड इंस्पेक्टर संगीता सहदेव थीं।
सहायक कमिश्नर खोसला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में कुछ डायरी वाले मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचते है। टीम ने दबिश देकर डेयरियों से दूध, देसी घी, पनीर के सैंपल भरे। बता दें कि अप्रैल माह में सेहत विभाग की टीम ने जो 40 सैंपल भरे थे, उनमें 12 फेल पाए गए। सहायक कमिश्नर मनोज खोसला ने बताया कि जिनके सैंपल फेल पाए गए है, उनके खिलाफ फूड से टी एक्ट अधीन केस दर्ज किया जाएगा।
इन जगहों पर सैंपल भरे
हेल्थ टीम के सहायक फूड कमिश्नर मनोज खोसला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वह सुबह दस बजे हीरा-जट्टां मोहल्ला, घास मंडी चौक, मुसापुर रोड, लाल चौक, आर्य समाज रोड, सलोह रोड पर दूध की डेयरियों पर चेकिंग के लिए पहुंचे। वहां पर जितनी डेयरी व दुकानें थी, उनके दूध, देसी-घी, पनीर के सैंपल भरे गए।