पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इधर, एजेई और उसके साथी ने घर में बिजली का मीटर लगाने के लिए ली 8 हजार रुपए रिश्वत

इधर, एजेई और उसके साथी ने घर में बिजली का मीटर लगाने के लिए ली 8 हजार रुपए रिश्वत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरफ्तार किए गए एजेई जसविंदर कुमार और जोगा चंद के बारे में बताते विजिलेंस के अधिकारी।

भास्कर संवाददाता | नवांशहर/मुकंदपुर

इधर, विजिलेंस की टीम ने एक घर में बिजली का मीटर लगाने की एवज में 8 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले मुकंदपुर सब-डिवीजन के एजेई और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। मीटर लगाने के लिए एजेई ने आनाकानी की तो घर के मालिक ने विजिलेंस में शिकायत की। उसके बाद विजिलेंस की टीम ने मंगलवार सुबह एजेई और उसके साथी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

विजिलेंस विभाग के जालंधर के डीएसपी सतपाल और इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि गांव गुणाचौर के रहने वाले पवनजीत सिंह सिद्धू ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में बीपीईओ दफ्तर में जूनियर सहायक हैं। उन्होंने अपने गांव से बाहर बनाए घर में प|ी के नाम पर बिजली का मीटर लगाने को अप्लाई किया था। मीटर अप्लाई करने के बाद एजेई जसविंदर कुमार और उनका साथी जोगा नंद उनके घर आए और पूछा कि मीटर कहां लगाना है। उन्होंने दोनों को मीटर लगाने वाली जगह दिखाई। उसके बाद एजेई जसविंदर कुमार ने उन्हें एस्टीमेट भी दिया, जिसके हिसाब से 48 हजार 300 रुपए सरकारी खजाने में जमा करवा दिए। जब वह दोबारा जसविंदर कुमार के पास गए तो उन्होंने कहा कि जल्द ही मीटर लगा देंगे और उन्हें गाड़ी का प्रबंध करके सामान ले जाने को कहा। पवनजीत सिंह सिद्धू के अनुसार वह सामान लेकर घर चले गए लेकिन कई दिन पावरकाम के लोग मीटर लगाने नहीं आए। उन्होंने दोबारा एजेई से संपर्क किया तो जबाव मिला कि मीटर लगाने के लिए रिश्वत देनी होगी। पवनजीत सिंह ने बताया कि इन लोगों ने उनसे 8 हजार में मीटर लगाने का सौदा किया।

गवाहों की मौजूदगी ने एजेई को रंगे हाथों पकड़ा

मंगलवार सुबह विजिलेंस की टीम ने सरकारी गवाह जगजीत सिंह, मनदीप सिंह, अन्य गवाह मनीश सेठ व बलजिंदर सिंह की मौजूदगी में जसविंदर सिंह और जोगा सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम ने एजेई जसविंदर कुमार और जोगा नंद के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...