पशुओं के लिए कृत्रिम सीमन के प्रयोग पर पाबंदी
नवांशहर | जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के लिए कृत्रिम व अनाधिकारिक सीमन की बिक्री व इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग की ब्रीडिंग पॉलिसी के उलट अनाधिकारिक सीमन से नस्ल खराब होने का अंदेशा बन जाता है क्योंकि जो इस तरह के सीमन की नस्ल (पैडीगरी) के बारे में कुछ पता नहीं होता। उन्होंने पंजाब सरकार के पशुधन नस्ल सुधार प्रयास के तहत सरकारी लाइव स्टाक फार्म पर उत्तम किस्म के बैल से तैयार किया जाता है। विदेश से मंगवाया उत्तम नस्ल का सीमन ही सरकार की ब्रीडिंग पॉलिसी में योग्य है।