पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब का रिजल्ट शानदार : डीईओ

पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब का रिजल्ट शानदार : डीईओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानकारी देते जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार।

नवांशहर | जिला शिक्षा अफसर विनोद कुमार ने बताया कि शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार द्वारा शिक्षा में गुणात्मक में सुधार के लिए चलाई पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब मुहिम का बढ़िया रिजल्ट सामने आने लगा है। इसमें नए व आधुनिक तकनीक, क्रियाओं के जरिए पढ़ाने व सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक और विद्यार्थी केंद्रित बनाया गया है। जिले के प्राइमरी स्कूलों के अध्यापक और पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब की टीम इस प्रोजेक्ट को मेहनत के साथ करवा रहे है। डीईओ विनोद कुमार और जिला कोआर्डिनेटर सतनाम सिंह ने बताया कि पहली कक्षा का रिजल्ट 75.85 प्रतिशत रहा जबकि दूसरी कक्षा 75.95 प्रतिशत, तीसरी का 72.07 प्रतिशत, चौथी का 75.18 प्रतिशत और पांचवीं का 78.98 प्रतिशत रिजल्ट रहा। उन्होंने बताया कि पंजाब का पहली कक्षा का औसतन रिजल्ट 73.40 प्रतिशत, दूसरी का 71.05 प्रतिशत, तीसरी का 68.38 प्रतिशत, चौथी का 69.74 प्रतिशत और पांचवीं का 74.65 प्रतिशत रहा। जिले के प्राइमरी स्कूलों का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत रहा जबकि पूरे पंजाब में प्राइमरी कक्षाओं का 71.51 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जिले का नतीजा 4.10 प्रतिशत बढ़ा है। यह उनकी टीम द्वारा सही समय पर जाकर स्कूलों का निरीक्षण करना और स्कूलों के स्टाफ से तालमेल का ही परिणाम है।

खबरें और भी हैं...