पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोरलेन प्रोजेक्ट के काम में जरूरी सुरक्षा इंतजाम करे कंपनी : डीसी

फोरलेन प्रोजेक्ट के काम में जरूरी सुरक्षा इंतजाम करे कंपनी : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने फगवाड़ा-नवांशहर-रूपनगर फोरलेन बनवा रही कंपनी और एनएचएआई के अधिकारियों को हिदायत की कि सड़क के निर्माण के दौरान इंसान की सुरक्षा को मुख्य रखा जाए। सुविधा मीटिंग हाल में एक मीटिंग में डीएसपी (एच) गुरप्रीत सिंह द्वारा कुछ स्थानों पर दिशा सूचकों की कमी और ब्लिंकर्स की जरूरत का मामला उठाने पर डिप्टी कमिश्नर ने एनएचएआई के अधिकारी गुरकरण सिंह को डीएसपी के साथ संपर्क करके कमियों को एक हफ्ते में दूर करने को कहा।

डीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर से जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स, ज्युडीशियल कांप्लेक्स और डीसी रिहायश के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स को जल्द मुकम्मल करने को भी कहा। डीसी ने जिले में महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के तहत लाभार्थियों को दिए जाने वाले लाभ के बारे भी संबंधित विभागों से जानकारी ली और उनको इस संबंधित अपेक्षित प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। उन्होंने कंपनी को फोरलेन के लिए मिट्टी की मंजूरी के आवेदन का भी जल्द निपटारा करने को कहा। डीसी ने सहकारी सभाओं के डीआर मोहन सिंह को कर्ज माफी के दूसरे चरण के मामलों को जल्द फाइनल करने को भी कहा। डीआर ने बताया कि 3085 किसानों को पहले चरण में लाभ दिया गया है जबकि दूसरे चरण के 1968 किसानों के 19.88 करोड़ रुपए के केस सरकार को भेजे गए हैं।

बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार।

खबरें और भी हैं...