पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूके मॉडल स्कूल में बच्चों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

यूके मॉडल स्कूल में बच्चों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| नजदीकी गांव लंगडोया के यूके मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेहत विभाग व पुलिस विभाग की ओर से पंजाब नार्कोटिक्स प्रिवेंशन कैंपेन के तहत नशे के बुरे प्रभाव से बचाव संबंधी जागरूकता सेमिनार लगाया गया। इस सेमिनार में विशेष वक्ता के रूप में सेहत विभाग से मंग गुरप्रसाद (जिला बीसीसीएफ), पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल गुरमेल सिंह, हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह और वीएलसीसी के अमरिंदर सिंह शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते कहा कि नशा इंसान का जीवन खराब कर देता है। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। हेड कांस्टेबल गुरमेल सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित। इस मौके पर प्रिं. कुलदीप कौर, स्कूल प्रधान उजागर सिंह, मनजीत कौर, सुखनिंदर सिंह, गुरजीत कौर, जसलीन कौर, परमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलम रानी, अमरजीत कौर, सुरिन्दर पाल कौर, जसवीर कौर, निशा रानी, मोनिका देवी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...