राजिंदर लक्की बने बसपा के जिला कनवीनर
बलाचौर| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं की बैठक पार्षद परमिंदर पम्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला इंचार्ज हरबंस लाल व तहसील प्रधान भूपिंदर बेगमपुरी विशेषतौर पर मौजूद रहे। इस दौरान नवांशहर से राजिंदर लक्की को पार्टी का जिला कनवीनर मनोनीत किया गया। हरबंस लाल ने कहा कि यूथ को इकट्ठे होकर पार्टी की विचारधारा से जुडऩा चाहिए। इसके बाद नवनियुक्त जिला कनवीनर राजिंदर लक्की ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर विजय मेनका, मनिंदर, रवि कुमार, दविंदर कुमार, परमिंदर, आशु आदि मौजूद रहे।