पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजनीतिक दबाव में शिवसेना नेता पर दर्ज केस रद्द हो: घनौली

राजनीतिक दबाव में शिवसेना नेता पर दर्ज केस रद्द हो: घनौली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव घनौली ने पार्टी नेता कीमती लाल कश्यप पर महिला के साथ मारपीट के दर्ज केस को राजनीतिक दबाव में दर्ज किया गया मामला बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने की वजह से हुई मामूली कहासुनी को पुलिस ने 452, 354 का मामला बना दिया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कीमती लाल पर दर्ज मामला रद्द नहीं किया तो शिवसेना नवांशहर में धरना देगी और जाम भी करेगी।

कुलाम रोड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर कीमती लाल कश्यप से धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। घनौली ने कहा कि कीमती लाल कश्यप इलाके में होने वाली हर तरह की गलत गतिविधियों को उठाते रहे और इस कारण गलत काम करने वाले पुलिस अधिकारी, डाक्टर व कुछ कांग्रेसी नेता उससे परेशान थे। इन्हीं गलत तत्वों ने साजिश के तहत कीमती लाल को फंसाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन व राजनीतिक नेताओं के गठजोड़ की कड़ी निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कुत्तों द्वारा कीमती लाल को काटे जाने के मामले में पर्चा दर्ज होने से पहले कीमती लाल ने 181 नंबर पर कंपलेंट दी थी लेकिन पुलिस ने उस शिकायत की जांच करने की बजाए उल्टा कीमती लाल पर ही मामला दर्ज कर दिया। अब अगर यह मामला रद्द नहीं किया गया तो इस धक्केशाही के खिलाफ सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले वरिंदर उम्मट, रमेश को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान जसविंदर कुमार, वरिंदर उम्मट, रमेश शर्मा, बृज मोहन, मनजिंदर कुमार, अनमोल सहजल मौजूद थे।

कांग्रेसियों पर धक्केशाही करने का लगाया आरोप

पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजीव घनौली और अन्य शिवसैनिक।

खबरें और भी हैं...