- Hindi News
- National
- डेंगू से घबराने की नहीं, लक्षण होने पर डॉक्टर से करवाएं जांच : सिविल सर्जन
डेंगू से घबराने की नहीं, लक्षण होने पर डॉक्टर से करवाएं जांच : सिविल सर्जन
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर बुधवार को सिविल सर्जन दफ्तर से डेंगू से बचाव को लेकर सेहत विभाग के कर्मचारियों ने जागरुकता रैली निकाली, जिसको कार्यकारी सिविल सर्जन दयाल स्वरूप ने रवाना किया। यह रैली चंडीगढ़ रोड, डा. अंबेडकर चौक, मोता सिंह रोड से होते हुए वापस सिविल सर्जन दफ्तर में आई।
रैली में शामिल संधू नर्सिंग कालेज और साईं नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने डेंगू बीमारी से बचाव संबंधी बैनर, पोस्टर और तख्तियां उठाई हुई थी। आर्य स्कूल में करवाए सेमिनार में कार्यकारी सिविल सर्जन डा. दयाल स्वरूप ने कहा कि लोगों को डेंगू से घबराने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि डेंगू बीमारी को रोकने के लिए हमें जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू एडीज एजिपटी नाम के मच्छर के काटने के साथ होता है। यह साफ पानी में पैदा होता है। इसके मरीज को तेज सिर दर्द, बुखार, मांस पेशियों में दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जी कच्चा होना और उलटी लगना और हालत खराब होने पर नाक, मुंह या मसूड़ों आदि में से खून बहना आदि डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। जिला परिवार भलाई अफसर डा. सुखविंदर सिंह ने कहा कि डेंगू के लक्षण होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जा कर डाक्टर से अपना मुआयना करवा कर टैस्ट करवा कर जरुरत पडऩे पर इलाज करवाना चाहिए। इसका इलाज हर सरकारी अस्पतालों में मुफ्त है।
जागरुकता रैली को झंडी देकर रवाना करते कार्यकारी सिविल सर्जन दयाल स्वरूप और स्वास्थ्य अधिकारी।
स्कूल में करवाई क्विज
दोआबा आर्य सीस स्कूल राहों रोड में डेंगू संबंधी सेमिनार व क्विज करवाई गई, 6 विद्यार्थियों ने डेंगू संबंधित सवालों के जवाब दिए। क्विज में 2-2 बच्चों की ए, बी,सी टीमों में टीम ए फर्स्ट रही। विजेताओं को ईनाम बांटे गए।