गुरुद्वारा टाहली साहिब में डाले अखंड पाठों के भोग
नवांशहर|स्थानीय गढ़शंकर रोड पर स्थित श्री गुरुद्वारा टाहली साहिब में ज्येष्ठ की संक्रांति को समर्पित कार्यक्रम में सुखदेव सिंह के हजूरी रागी जत्थे ने कीर्तन किया। इसके बाद उडापड़ के ढाडी गुरदीप सिंह ने बाबा श्री चंद जी के जीवन प्रकाश डालते हुए संगत को निहाल किया। संगत के लिए लंगर भी लगाया गया। मौके पर सोहन सिंह हीर, पाखर सिंह हीर, सरवण सिंह हीर, दलबारा सिंह आदि हाजिर रहे।