बच्चों की सुरक्षा को थाने में लगाए मोबाइल नंबरों के फ्लेक्स बोर्ड
नवांशहर|पंजाब स्टेट लीगल सर्विसिज अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव कम सीजेएम परिंदर सिंह के नेतृत्व में पैरा लीगल वालंटियरों की ओर से जिले के थानों में फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए। सिटी थाना नवांशहर में लगाए बोर्ड संबंधी एचएसओ शहबाज खां ने बताया कि यह फ्लेक्स बोर्ड बच्चों की सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर तथा पंजाब पीडि़त मुआवजा स्कीम 2017 के लगाए गए हैं। शहबाज खां ने वहां पर तैनात कर्मचारियों व अन्य को इन विशेष नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति लगाए गए इस फ्लेक्स बोर्ड पर बाल भलाई पुलिस अफसर, बाल भलाई अफसर, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, प्रिंसीपल मैजिस्ट्रेट न्याय बोर्ड, सदस्य बाल न्याय बोर्ड, जिला बाल सुरक्षा अफसर, चाइल्ड हेल्प लाइन व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी इत्यादि के मोबाइल नंबर अंकित किए गए हैं।