पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाजसेवियों ने मेधावी स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

समाजसेवियों ने मेधावी स्टूडेंट्स को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर|नजदीकी गांव लंगड़ोआ के सरकारी सीसे स्कूल में दसवीं तथा प्लस टू व एक जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थी को नकद इनाम दिया गया। स्कूल प्रिंसीपल अमरजीत लाल ने बताया कि अहमदाबाद के नरिंदर सिंह ने अपने माता-पिता के नाम पर अवतार कौर व गुरदेव सिंह यादगारी वजीफे के तहत दसवीं व प्लस टू तथा एक जरूरतमंद होनहार विद्यार्थी को 5100-5100 रुपए की नकद राशि प्रदान की। वहीं लंगड़ोआ के गुरमुख सिंह ने छठी से लेकर प्लस वन में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपए प्रति छात्र इनाम दिया है। प्रिंसीपल अमरजीत लाल ने समाज सेवियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर जगदीश कौर, जतिंदर कौर, मनोहर सिंह, सचिव गुरमुख सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...