पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोसायटी ने किसानों से की गेहूं की नाड़ न जलाने की अपील

सोसायटी ने किसानों से की गेहूं की नाड़ न जलाने की अपील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| वातावरण संभाल सोसायटी द्वारा गांवों में पहुंच कर किसानों को गेंहूं की नाड़ को तूड़ी बनाने तथा अन्य कार्य में प्रयोग करने की अपील की तथा इसको न जलाने के लिए जागरुक किया। सोसायटी प्रधान जसवंत सिंह भट्टी, सचिव गुरविंदर सिंह, चेयरमैन राजन अरोड़ा द्वारा गांव घटारों, सकोहपुर में जहां पर गेहूं की नाड़ बची थी, किसानों को इसे न जलाने के लिए जागरुक किया। उन्होंने किसानों को बताया कि नाड़ की आग के कारण जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है, इससे मित्र कीड़े मर जाते हैं, जल का स्तर नीचे जा रहा है। वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कभी कभार तेज आंधी के कारण आग किसी दूसरे के खेत में चली जाती है, जिससे उस किसान के खेत भी जल जाते हैं। वहीं आग से सड़क हादसे, छोटे पौधों का जल जाना, पर्यावरण दूषित हो जाता है। मौके पर बलजीत चोपड़ा, तिरलोचन सिंह, हरजोत सिंह तथा रणजीत सिंह आदि हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...