बच्चों को ट्रैफिक नियमों, साइबर क्राइम व शक्ति एप की दी जानकारी
सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य व सांझ केंद्र अधिकारी।
भास्कर संवाददाता| नवांशहर
िला सांझ केंद्र की ओर से सरकारी हाई स्कूल अलाचौर में सेमिनार लगा कर ट्रैफिक नियमों, शक्ति एप व ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने के प्रति जागरुक किया गया। विद्यार्थियों व स्टाफ को केंद्र के इंचार्ज एसआई परमजीत सिंह की टीम के एएसआई हुस्न लाल ने सांझ केंद्र कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बैंक का अधिकारी बता कर आपके बैंक खातों की जानकारी मांगता है तो उनको विस्तृत जानकारी न दी जाए। ऐसी फेक काल से बचा जाए। विद्यार्थियों को शक्ति एप और स्वच्छ भारत बारे बताया गया। उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी विजिटर वीजा, टूरिस्ट वीजा, वर्क वीजा, स्टूडेंट वीजा के लिए विदेश जाना चाहता है तो उसे लीगल एजेंट द्वारा अप्लाई करना चाहिए जिससे नकली एजेंटों की धोखेबाजी और ठगी से बचा जा सके। हुस्न लाल ने बताया कि इन गर्मियों के मौसम को मुख्य रखते हुए पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी रखा जाए ताकि पक्षियों को पानी और पानी मिल सके।
मुख्य सिपाही गुरमेल मीलू (इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सैल) ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों संबंधित बताया कि हमें चार पहिया वाहन पर सीट बैलेट का प्रयोग करना चाहिए, दोपहिया वाहन चलाते समय पहले जरूरी दस्तावेज चैक करने के बाद सिर पर हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। मौके पर मुख्य अध्यापक संजीव कुमार, सुखवंत कौर, प्रतिभा शर्मा, सारिका सक्सेना, बलविन्दर कौर, संदीप सिंह, नवजोत सिंह, हवलदार सतनाम सिंह के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सांझ केंद्र ने सरकारी हाई स्कूल अलाचौर में जागरूकता सेमिनार लगाया