पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फॉर्मासिस्ट के रवैए के कारण डिस्पेंसरी नहीं आते मरीज

फॉर्मासिस्ट के रवैए के कारण डिस्पेंसरी नहीं आते मरीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव अलाचौर की डिस्पेंसरी मरीजों के अभाव कारण घाटे में चल रही है। गांव की कुल आबादी करीब 1500 है। डिस्पेंसरी के डॉक्टर अनरजोथ संधू के मुताबिक रोजाना 10 मरीज ही डिस्पेंसरी में चेकअप के लिए आते है। जब उनसे सवाल पूछ रहे थे तो डिस्पेंसरी का फार्मासिस्ट आनंद कुमार दुर्व्यवहार पर उतर आया। गांववासियों ने भी फार्मासिस्ट पर आरोप लगाया कि वह उनके साथ भी दुर्व्यवहार करता है। इसलिए उन्होंने डिस्पेंसरी में चेकअप करवाना ही बंद कर दिया है। यह डिस्पेंसरी जिला परिषद के अधीन है।

डिस्पेंसरी का सूरत-ए-हाल जानने के लिए शुक्रवार को दैनिक भास्कर के पत्रकार पहुंचे तो डिस्पेंसरी में एक डॉक्टर और एक फॉर्मासिस्ट बैठे थे। एक आशा वर्कर थी जो एमआर वैक्सीनेशन टीम के साथ थी। जब डा. अनरजोथ संधू से इतनी कम ओपीडी के कारण पर सवाल पूछा तो फार्मासिस्ट आनंद कुमार दुर्व्यवहार पर उतर आया। धमकी देने लगा कि वह पुलिस को बुला लेगा। डॉक्टर द्वारा समझाने पर फॉर्मासिस्ट शांत हुआ। गांववासी सुखदेव सिंह, पूर्व सरपंच मोहिंदर सिंह, र| सिंह ने कहा कि उन्हें डॉक्टरों से शिकायत नहीं है लेकिन फॉर्मासिस्ट आनंद कुमार उनके साथ भी हमेशा दुर्व्यवहार करता है। मरीज दवाई मांगते है तो फॉर्मासिस्ट उन्हें दवाई देने से साफ इंकार कर देता है।

सरपंच गुरपाल कौर ने कहा कि फॉर्मासिस्ट उनके साथ भी एक बार दुर्व्यवहार कर चुका है। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट की शिकायत वह विधायक को भी कर चुकी हैं।

जानकारी देते पूर्व सरपंच महिंदर सिंह

घाटे पर चल रही अलाचौर की डिस्पेंसरी में मरीजों का अभाव, गांववासी बोले-फार्मासिस्ट करता है दुर्व्यवहार

दवाइयों पूरी फिर भी लिखी जा रही बाजार की

डिस्पेंसरी में दवाइयों का स्टाक पूरा होने के बावजूद डॉक्टर बाजार की दवाइयां लिख रहे हैं। बाजार की दवाइयां महंगी होने के कारण कुछ मरीज तो डिस्पेंसरी में दोबारा चेकअप करवाने के लिए नहीं आते। अधिकतर गांव के मरीज आरएमपी डॉक्टरों को अपना चेकअप करवा लेते हैं।

फॉर्मासिस्ट के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीडीपीओ

डीडीपीओ बलजीत सिंह कैंथ ने कहा कि पत्रकार से दुर्व्यवहार करने वाले अलाचौर के फॉर्मासिस्ट खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी। बाजार की दवाई लिखने संबंधी उन्होंने कहा िक इस की जांच करवाई जाएगी। जो भी डॉ. बाजार की दवाई लिखता है तो उसके खिलाफ जांच करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...