पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईसी के नाम का फर्जी पत्र भेज एसएसपी को ईवीएम जांच को कहा, मामला दर्ज

ईसी के नाम का फर्जी पत्र भेज एसएसपी को ईवीएम जांच को कहा, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईवीएम की जांच करने को लेकर इलेक्शन कमीशन के नाम से एसएसपी को जाली पत्र भेजने के मामले में सिटी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 465, 466 व 471 के तहत मामला दर्ज किया है। ऐसा ही एक पत्र जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के एसएसपी को भी लिखा गया है।

पुलिस ने जांच में पाया कि इलेक्शन कमीशन ने तो ईवीएम के मामले में ऐसा कोई पत्र जारी ही नहीं किया और किसी ने इलेक्शन कमीशन के नाम से जाली पत्र तैयार किया है। सिटी पुलिस ने इस मामले में अब पर्चा दर्ज कर जांच शुरू की है। बता दें कि दो अप्रैल को जारी इस फर्जी पत्र पर 27 अप्रैल की स्टैंप है। ये पत्र कुछ दिनों पहले ही नवांशहर के एसएसपी को मिला है, जिसमें डिप्टी चीफ इलेक्ट्रॉल अफसर द्वारा कहा गया है कि ईवीएम का गलत इस्तेमाल हो रहा है और इस बारे में देश के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। आप अपने स्तर पर गोपनीय तरीके से ईवीएम स्कैम की जांच कर एक महीने के अंदर अंदर हमें भेजे। पत्र में ये भी कहा गया कि 2019 को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ये जरूरी है, ताकि फिर मतपत्र पर चुनाव करवाया जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसे ही पत्र देश में कुछ अन्य एसएसपीज को भी भेजे गए थे, जिसके बाद इलेक्शन कमीशन ने इन जाली पत्रों के मामले में पुलिस से कार्रवाई के लिए भी कह दिया। इस मामले में जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि नवांशहर के एसएसपी को आया इलेक्शन कमीशन के नाम से पत्र फर्जी था, जिसे किसी ने इलेक्शन कमीशन के नाम का इस्तेमाल कर एक ही नंबर से एसएसपी नवांशहर व एसएसपी ऊधमपुर को भेजा है। एसएचओ शहबाज सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू की जा रही है।

खबरें और भी हैं...