पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेल्थ विभाग ने सोडा, पानी और खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल

हेल्थ विभाग ने सोडा, पानी और खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ विभाग की (सैंपलिंग) टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित घर में सोडा बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश देकर सोडा व पानी के सैंपल भरे। इसके अलावा टीम ने जिले में कई स्थानों पर मिलावटी पदार्थ (रिफाइंड तेल, बेसन, आईसक्रीम, दूध) तैयार करने वाली फैक्ट्रियों पर भी दबिश दी गई। कुल पांच तरह के सैंपल भरने के बाद हेल्थ विभाग ने इसे टेस्ट के लिए चंडीगढ़ की लैब भेज दिया गया।

वहीं, विभाग ने सैंपल भरने के बाद उक्त फैक्ट्री वालों को चेतावनी देते हुए उन्हें नोटिस भी थमाया। हेल्थ विभाग के फूड सहायक कमिश्नर मनोज खोसला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे रोड पर स्थित सोडा-पानी बनाने की घर पर फैक्ट्री लगा रखी थी। फूड सहायक कमिश्नर मनोज खोसला, फूड अधिकारी संगीता सहदेव के नेतृत्व में सुबह टीम ने फैक्ट्री में दबिश दी, जहां पर सोडा-पानी के सैंपल भर लिए गए। इसी तरह उन्हें मिलावटी खाद्य पदार्थों रिफाइंड तेल, बेसन, आईसक्रीम, दूध को तैयार करने वाले कुछ फैक्ट्रियों की गुप्त सूचना मिली थी। वहां पर टीम ने दबिश देकर उनके सैंपल भरे। फिलहाल इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिया गया। सैंपल फेल पाए जाने वालों के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के अधीन कार्रवाई की जाएगी।

पेयजल बनाने के लिए लगाई मशीन का जांच करती हेल्थ विभाग की टीम।

खबरें और भी हैं...