पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेहड़ियों के लाइसेंस बनाकर गुज्जरपुर के पास नगर कौंसिल बनाएगी ‘वेंडिंग जोन’

रेहड़ियों के लाइसेंस बनाकर गुज्जरपुर के पास नगर कौंसिल बनाएगी ‘वेंडिंग जोन’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बढ़ रही अवैध रेहड़ियों की जांच और इनकी वजह से बाधित होने वाले यातायात को लेकर शुक्रवार को नगर कौंसिल दफ्तर में मीटिंग हुई। कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, ईओ अमरीक सिंह, पार्षद डा. कमलजीत लाल, पार्षद परम खालसा सहित ट्रैफिक इंचार्ज रतन सिंह मीटिंग में शामिल थे।

कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक ने बताया कि इस समय कौंसिल के पास सिर्फ 143 रेहड़ी वाले रजिस्टर्ड हैं लेकिन असल में शहर में रेहड़ियों की संख्या इससे काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कौंसिल के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है ताकि रेहड़ियों को लाइसेंस जारी किए जा सकें और शहर में रेहड़ियों के चलने व खड़े होने की जगह भी फिक्स की जाए। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल की एक टीम जल्द ही इस संबंधी रेहड़ी यूनियन से भी बात करेगी ताकि शहर की सड़कों पर यातायात की समस्या को समाधान किया जा सके। रेहड़ियां तय जगह पर ही खड़ी हो और उन्हें तय सड़कों पर ही चलाया जा सके। ईओ अमरीक सिंह ने बताया कि सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार शहर में वेंडिंग व नॉन वेंडिंग एरिया जल्द घोषित किया जाएगा और वहीं पर रेहड़ियां चल या खड़ी हो पाएंगी।

शहर में रेहड़ियों के लिए वेंडिंग जोन संबंधी बनाने को लेकर हुई बैठक में शामिल कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक और अन्य।

डंप में बने पिट ढकने पर खर्च होंगे 46.77 लाख

कौंसिल की बैठक में डाले गए 13 नंबर प्रस्ताव के तहत मुसापुर रोड पर स्थित डंप में कूड़े से खाद बनाने के लिए बने पिट पर शैड बनाने को 46 लाख 77 हजार रुपए का बजट रखा गया है। कौंसिल प्रधान ने बताया कि 100 के करीब पिट बन चुके हैं तथा इन पिट को ढकना स्वच्छता मुहिम के तहत जरूरी है। ऐसे में इसके ऊपर शैड डालने के लिए 46 लाख 77 हजार रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा राजा अस्पताल के आगे बनी गली के लिए तय बजट में कुछ बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव रखा गया है।

मासिक मीटिंग में 5.77 करोड़ रुपए के कामों को मंजूरी देगी कौंसिल

नवांशहर | नगर कौंसिल की अगली मीटिंग में शहर में 5 करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों को मंजूरी दी जाएगी। बैठक में शहर की 86 गलियों के निर्माण का प्रस्ताव रखा जाएगा। कौंसिल की मासिक बैठक 21 मई को सुबह 9.30 बजे होगी। बैठक में निर्माण के अलावा कुल 13 अन्य प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। बैठक को लेकर पार्षदों को प्रस्ताव की कापी भेज दी गई हैं। नगर कौंसिल की ओर से होने वाली इस बैठक में इस बार भी हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि कुछ समय पहले अकाली दल से जुड़े पार्षदों ने अपने कुछ वार्डों के कामों को नजर अंदाज करने की बात कही गई है। इसे लेकर पार्षद परम खालसा नेे प्रधान ललित मोहन पाठक से बात भी की है। कौंसिल की इस मीटिंग में स्वच्छ भारत के तहत जारी फंड के तहत खरीदी जा रही जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली, 3 टाटा ऐस गाडिय़ों की खरीद तक सफाई के लिए मौजूदा समय में प्रयोग हो रही मशीनरी (ठेकेदार की मशीनरी) को ही आगे बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके अलावा कूड़े की लिफ्टिंग का काम आउट सोर्सिंग के तहत करवाने के लिए 25 लाख 6 हजार 470 रुपए का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिसके तहत ठेकेदार की ओर से 7 ड्राइवर व 12 ट्राली मैन (कूड़ा उठाने वाले) रखे जाएंगे। इसके अलावा सीवरेज को साफ करने के लिए प्रयोग होने वाली जैट मशीन की खराब हो चुकी रबड़ पाइप को ठीक करने के लिए 92 हजार रुपए खर्च करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सफाई कर्मचारियों को हाथ-पांव धोने के लिए 7 हजार के साबुन खरीदने का भी प्रस्ताव है। बैठक में 7 कर्मचारियों के तरक्की केस भी पेश किए जाएंगे, जबकि एक कर्मचारी का प्रोबेशन कार्यकाल पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

खबरें और भी हैं...