पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावरकाम के कर्मचारियों ने मैनेजमेंट और पंजाब सरकार का पुतला फूंका

पावरकाम के कर्मचारियों ने मैनेजमेंट और पंजाब सरकार का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरकाम की सांझा फोरम स्टेट कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने गढ़शंकर रोड और देहाती पावरकाम दफ्तर के सामने मैनेजमेंट व पंजाब सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। गढ़शंकर रोड पर प्रदर्शन के दौरान टीएसयू मंडल प्रधान इंजीनियर मनजीत कुमार और मंडल प्रधान एएसयू अमित कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मैनेजमेंट और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

अमित कुमार ने कहा कि मैनेजमेंट कर्मचारियों की मांगें मानने के बाद भी उनको लागू नहीं कर रही। उनकी मांग है कि पे-बैंड में बढ़ोतरी की जाए, 23 साल के स्केल को बिना शर्त लागू की जाए, नई भर्ती की जाए, लाइनमैन से जेई की तरक्की दी जाए, एलडीसी से यूडीसी की तरक्की, मीटर रीडर से मीटर इंस्पेक्टर की तरक्की, कांट्रेक्ट लाइनमैनों को पक्का करना, पे कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए, डीए की बकाया तीन किश्तों को जारी किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द न मानी गईं तो 13 जून को पटियाला हेड आॅफिस पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान बलजिंदर सिंह, संजीव कुमार, गुरमुख सिंह, विजय सिंह, गुरमेल सिंह, अमरीक सिंह, परविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, हुस्न चंद, हरदेव सिंह मौजूद थे।

वहीं, गढ़शंकर रोड स्थित देहाती पावरकाम दफ्तर मेंे प्रदर्शन के दौरान मोहन सिंह बूटा (उटालां मंडल प्रधान इंप्लाइज फेडरेशन) और कमलजीत सिंह (संगठन सर्कल नवांशहर) ने कहा कि मैनेजमेंट टाल मटोल की नीति अपना रही है। इसलिए कर्मचारियों को संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मौके पर सतपाल सलोह, सुरिंदर पाल सिंह, हरमेल सिंह, सुखविंदर सिंह, सोम नाथ, मोहन सिंह, कुलवंत सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...