नवांशहर | जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने 20 मई को मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर जिले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवांशहर में बनाए परीक्षा केंद्र के आसपास 100 मीटर के घेरे में धारा 144 लागू की गई है। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार 12 बजे से 2 बजे दोपहर तक होने वाली इस प्रवेश परीक्षा को निर्विघ्न करवाने और कोई अनहोनी घटना को रोकने को यह आदेश दिया गया है।